Monday, May 4, 2026
Homeकार्यक्रमशिव महापुराण कथा का पूर्णाहुति के साथ समापन

शिव महापुराण कथा का पूर्णाहुति के साथ समापन

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

भाद्राजून । कस्बे के श्रीकृष्ण गोशाला भाद्राजून में 7 दिवसीय शिवपुराण के कथा वाचक संत रामानंद भारती के सानिध्य में संपन्न किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं शामिल हुई। कथा वाचक संत ने अंतिम दिन की कथा सुनाते हुए भक्तों से कहा कि शिव के महात्मय से ओत-प्रोत यह पुराण शिव महापुराण के नाम से प्रसिद्ध है। भगवान शिव पापों का नाश करने वाले देव हैं तथा बड़े सरल स्वभाव के हैं। इनका एक नाम भोला भी है। अपने नाम के अनुसार ही बड़े भोले-भाले एवं शीघ्र ही प्रसन्ना होकर भक्तों को मनवाँछित फल देने वाले हैं। कथावाचक संत ने कहा कि धार्मिक आयोजनों में भावनाएं होनी जरूरी है। सगुण, साकार सूर्य, चंद्रमा, जल, पृथ्वी, वायु यह एक शिव पुराण का स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि अपने चारों ओर सदैव वातावरण शुद्ध रखें। जहां स्वच्छता और शांति होती है, वहां देवताओं का वास होता है। जल, वायु, पेड़ एक चेतन से लेकर जड़ चेतन में आकर एक-दूसरे के सहायक बनते हैं। जहां अधार्मिकता बढ़ जाती है और कर्म को भूल जाते हैं, वहां शिव और शक्ति दोनों नहीं होते। शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव ही मनुष्य को सांसारिक बन्धनों से मुक्त कर सकते हैं, शिव की भक्ति से सुख व समृद्धि प्राप्त की जा सकती है। कथा के इस प्रसंग को सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े