नगर वासियों ने किया स्वागत
सिरोही – (रमेश टेलर )बाबा रामदेव की दर्शन को ले कर गुजरात के मोडासा से 111 फीट पचरंगी ध्वजा के साथ 700 यात्रियों का संघ शनिवार को सिरोही पहुंचा।

यात्रा संघ सिरोही पहुंचने की जानकारी मिलते ही प्रभत्वजनो ने करीब एक किलोमीटर सामने जा कर ढोल धामाको के साथ स्वागत किया,
इस दौरान रघुभाई माली के होटल गार्डन में यात्रियों के चाय पानी के साथ नास्ते की व्यवस्था की इस दौरान भजन कलाकारों द्वारा भजनों पर श्रद्धालुओ ने नृत्य किया..
यात्रा के आयोजक जशवंत नाथ योगी ने बताया की 40 वर्ष पूर्व यह यात्रा महंत चंदू नाथ योगी ने शुरू की जो आज भी लगातार चालू हैं,उन्होंने बताया की यात्रा दिन में करीब 50 किलोमीटर की यात्रा करते हुए बाबा के दरबार में पहुंच कर शीश नमा कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना करते हैं।
