Monday, May 4, 2026
Homeजनता की बातवाड़ाखेड़ा कंजर्वेशन रिजर्व हटाने को लेकर हुई बैठक

वाड़ाखेड़ा कंजर्वेशन रिजर्व हटाने को लेकर हुई बैठक

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆पशु पालक संघर्स समिति की बैठक 

सिरोही – (रमेश टेलर)शारणेश्वर जी मंदिर के रबारी धर्मशाला में रविवार को पशुपालक संघर्ष समिति के बैनर तले बैठक हुई
बैठक के दौरान वाड़ाखेड़ा जोड़ को कंजर्वेशन रिजर्व घोषित किए जाने के विरोध कर उसे पुन: गोशर घोषित करने की साहस्मिति से प्रसात्व लिया गया।

इस दौरान गो भक्त, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, दिलिपसिंह मांडनी, हार्दिक देवासी समेत वक्ताओ ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया की वाड़ा खेड़ा जोड़ में करीब 20 गांवों के पशुपालक अपने मवेशियों को चराते थे। जिसकी घासबीड क्षेत्र की नीलामी की जाती थी। लेकिन पूर्व सरकार ने 2022 में इस घासबीड क्षेत्र से करीब 4 हजार हेक्टयर क्षेत्र को कंजर्वेशन रिजर्व घोषित किया जिससे वहां पर पशुओं की चराई बंद हो जाने से पशु पालकों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा हैं। जिसे इस आदेश को निरस्त करने की मांग रखी गई इस दौरान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी भी बैठक में शरीक हो कर उन्होंने सभी को आश्वस्त किया और बताया की हम हर संभव इस आदेश को निरस्त करने के लिए प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री समेत संबंधित विभाग के मंत्रियों को इस बारे में अवगत करवाया गया हैं। हमे उम्मीद हैं की जल्द ही पशु पालकों के लिए राहत मिलेगी।।
इस दौरान काफी संख्या में आसपास क्षेत्र के गांवों से आए पशुपालको के साथ आम जन मौजूद रहें।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े