◆सिरोही समेत क्षेत्र के गांवों में गणपति महोत्सव की धूम
सिरोही (रमेश टेलर )जि समेत क्षेत्र में इन दिनों गणपति महसोत्व की धूम धाम से मनाया जा रहा हैं। रंग बिरंगे सजे पांडालों में विभिन्न आकार में बनी गणपति दादा की प्रतिमाओं को सझाया गया हैं। तो क्षेत्र के गांवों में रात्रि को अलग अलग कलाकारों द्वारा भक्ति संध्या का आयोजन हो रहा हैं।


तो वही जावाल के ॐ गणपति मंडल के तत्वाधान में शहीद स्मारक पर 7 दिवसीय गणपति महोत्सव का आयोजन हो रहा हैं। जिसमे बालक बालिकाओं के द्वारा एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जा रही हैं। जिसे देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक पांडाल में डटे रहते हैं।

मंडल के अध्यक्ष हेमंत नागर ने बताया की जावाल के बालक बालिकाओं प्रोत्साहित करने के लिए इसे प्रोग्राम रखे जा रहे हैं उन्होंने बताया की जितने भी बालको ने भाग लिया हैं उन सभी को इनाम दे कर उनका हौसला अफजाई किया जायेगा।
