भाद्राजून । स्थानीय पुलिस थाना में बुधवार शाम को सीएलजी सदस्यों की बैठक जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव व थानाधिकारी प्रेमाराम एवं सहित सीएलजी सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित हुई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक यादव ने कहा कि साइबर क्राइम गतिविधियों से बचने के लिये सभी को सावधान रहना अतिआवश्यक है। फोन पर अपनी निजी जानकारी किसी के साथ शेयर नही करे। वीडियो कॉल से ब्लैकमेल करने के मामले भी सामने आ रहे है। इसलिए अनजान व्यक्ति वीडियो कॉल से बचे। उन्होंने यातायात नियमो की पालना में दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने करने की बात कही। साथ ही कानून व शांति व्यवस्था समेत विभिन्न अपराध से जुड़े मुद्दों पर पर चर्चा की गई। उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने सीएलजी सदस्यों से शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की। बैठक में भाद्राजून सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।
