दौसा । बांदीकुई स्थित वार्ड नंबर 2 में बोरवेल में गिरी ढाई वर्षीय नीरू मासूम बच्ची को तकरीबन 17 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद संकुशल बाहर निकाला गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने बोरवेल के पास करीब 35 फीट गहरा गड्ढा खोद कर पाइप के जरिए टनल बनाई और फिर बच्ची को आसानी से बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव लगातार मौके पर मौजूद रहे और ऑपरेशन की मॉनिटरिंग करते हैं. इस ऑपरेशन की सफलता पर जिला कलेक्टर ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम को बधाई दी। इधर, इस पूरे ऑपरेशन के दौरान मासूम के परिजन लगातार बच्ची से बात करते रहे, ताकि उसमें मूवमेंट बनी रहे.
खास बात यह रही कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लगातार बच्ची के लिए खाने पीने की व्यवस्था की जाती रही. उसे बोरवेल में दूध, चॉकलेट और बिस्किट डाला गया. साथ ही बच्ची को ऑक्सीजन पाइप के जरिए पहुंचाई जाती रही.
◆लोगों की दुआ लाई रंग
दरअसल, दौसा के बांदीकुई में 600 फीट गहरे बोरवेल में गिरी दो साल की नीरू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. बच्ची को निकालने में जुटी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने करीब 17 घंटे के ऑपरेशन के बाद गुरुवार सुबह बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया. बता दें कि बच्ची बुधवार शाम करीब 4 बजे अपने घर के पास ही एक खेत में लगे बोरवेल में गिर गई थी. बच्ची को चिकित्सा जांच के लिए एंबुलेंस से एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने बताया है कि नीरू स्वस्थ है.।
