Monday, May 4, 2026
Homeधार्मिकहरिनाम संकीर्तन यात्रा से वातावरण हुआ भगवदमय

हरिनाम संकीर्तन यात्रा से वातावरण हुआ भगवदमय

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

सिरोही। (रमेश टेलर) पूज्य संत श्री आशाराम बापू द्वारा प्रेरित श्री योग वेदान्त सेवा समिति बाड़मेर और सूरत समिति के तत्वावधान में बुधवार को सिरोही क्षेत्र मे हरिनाम संकीर्तन यात्रा का आयोजन किया गया | हरिनाम संकीर्तन यात्रा कालन्द्री से प्रारम्भ होकर बरलुट से होते हुए जावल मे यात्रा का समापन हुआ |
पूज्य संत श्री आशाराम बापू बताते है कि संत और समाज के बीच सेतु बनना, समाज तक सत्संग पहुंचाने की सेवा करना यह कोई साधारण सेवा नहीं है |
समिति प्रवक्ता रमेश भाई ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य जनमानस मे आध्यात्मिक क्रांति लाना है |
उन्होंने बताया कि संकीर्तन यात्रा मे संत आशाराम बापू के आध्यात्मिक जीवनवृतान्त पर आधारित विभिन्न प्रकार के बैनर से सज्जी गाड़ीया श्रद्धालुओं व दर्शको मे आकर्षक का केंद्र थी | श्रद्धालुओं ने जगह-जगह, पुष्प वर्षा व पूज्य बापू की आरती कर यात्रा का स्वागत किया, बापू की प्रेरणा से पूरे विश्व मे साधको द्वारा हरिनाम संकीर्तन यात्रा, बच्चो को उच्च संस्कार मिले इस हेतू बाल संस्कार केन्द्र व विद्यार्थी उज्ज्वल भविष्य निर्माण शिविर, युवा उत्थान हेतू युवा तेजस्वी शिविर, महिला उत्थान हेतू “चले स्व की ओर” जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है |

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े