◆ सक्रियता सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा
आहोर (सुरेश गर्ग रोडला)भारतीय जनता पार्टी चांदराई मंडल विधानसभा आहोर की संगठन पर्व 2024के अंतर्गत संगठन चुनाव एवं सक्रियता कार्यशाला का आयोजन गुरूवार को चांदराई में आयोजित हुई। बैठक को विधानसभा प्रभारी ईश्वरसिंह थुम्बा, मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव, पुखराजजी संगठन चुनाव प्रभारी चांदराई मंडल, बिशनसिंह, बंशीलाल सुथार सहित भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक को विधानसभा प्रभारी ईश्वरसिंह थुम्बा ने संगठन पर्व चुनाव अभियान के तहत कार्यक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी दी। वही भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव ने बूथ से जुडी जानकारी एव सक्रिय सदस्यता की समीक्षा करते हुए सक्रिय सदस्यता पर बल देने की बात कही। इस मौके विधानसभा प्रभारी ईश्वर सिंह थुम्बा, मंडल अध्यक्ष मांगीलाल राव,जिला मंत्री भंवरपुरी गोस्वामी, जितेन्द्र कुमार, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरकु कंवर, किसान मोर्चा महामंत्री शैतानसिंह, युवा मोर्चा महामंत्री घनश्याम सिंह कवराडा, माँगीलाल देवासी,ताराचंद पादरली, रमेश कुमार कवराडा, बाबुलाल रावल, खेताराम कुमावत, मोहनलाल कुमावत, सुरेश गर्ग सहित बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
