जालोर । जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार प्रात 11 बजे देश के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री एवम आधुनिक भारत के निर्माता स्व.पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती का कार्यक्रम राजीव गांधी भवन जालोर में रखा गया।
सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन ने चाचा नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। साथ ही सभी कांग्रेसजन ने उनके बताए गए मार्गो एवम आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। अंत मे सभी कांग्रेसजन ने दो मिनिट का मौन धारण कर उन्हें याद किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, आम सिंह परिहार, कैलाश शर्मा,देवाराम सांखला, नरेंद्र मेघवाल, इरफान खान, सुरेश कुमार, कमलेश कुमार, खेताराम माली,दीपाराम सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद थे।
