◆ कम्बल पा कर बालको में खुशी, विधालयों ने 5500 कम्बल बांटने का लक्ष्य
सिरोही— (रमेश टेलर)प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जगदीश पुरोहित, नून द्वारा सर्दी से बचाव हेतु सेवार्थ सिरोही जिले के राजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को 5500 कंबल वितरण अभियान के तहत मंगलवार को जावाल के राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय में अध्यनरत करीब 50 बालकों को गर्म कम्बल वितरण किये।
गर्म कम्बल पा कर बालको के चहरे पर खुशी नजर आई।
माँ ट्रस्ट के माध्यम से जगदीश पुरोहित अपनी जन्मभूमि सिरोही में लगातार वर्षों से जरूरत मंद लोगो के साथ पर्यावरण बचाने में काफी योगदान रहता हैं।
जगदीश पुरोहित ने बताया कि 5500 कंबल अंदाजन 50 गांवों की 60 स्कूलों में विद्यार्थी संख्या अनुसार वितरित किए जाएंगे। गत 5 सालों से कंबल वितरण अभियान निरंतर जारी हैं।
इस दोरानं डूंगरसिंह चौहान, सामाजिक कार्यकर्ता रमेश टेलर, खुशवंत सोनी, मनोहरसिंह, बालकृष्ण रावल, पीएमश्री विधालय के प्रधानाचार्य ईश्वर लाल पुरोहित, पपु मेडम, किशोर सोनी समेत विधालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
