Wednesday, May 13, 2026
Homeजन समस्याकैलाश नगर से धाडला सड़क मार्ग साल से बंद पड़ा सड़क निर्माण...

कैलाश नगर से धाडला सड़क मार्ग साल से बंद पड़ा सड़क निर्माण कार्य, परेशान हो रहे वाहन चालक

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

कैलाश नगर । एक साल पहले सड़क मार्ग पर बिसाई कंक्रीट वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। कस्बे के कैलाश नगर से धाडला का मुख्य मार्ग साल भर पहले से काम चालु था मगर अब कहीं महिनो से इस सड़क मार्ग का काम बंद होने से यह सड़क मार्ग पिछली राज्य सरकार के द्वारा स्वीकृत की गई थी। इसके बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा सड़क की नवीनीकरण को लेकर निविदा निकालकर कार्य शुरू करवाया गया था। ठेकेदार के द्वारा अभी तक डामरीकरण सड़क नही बनाई गई जिसमें यहां चलने वाले वाहन चालक परेशान नजर आ रहे है। नवीनीकरण सड़क के लिए ग्रेवल का कार्य कैलाश नगर के माली वास से धाडला तक 4 किलोमीटर सड़क का काम पुरा नही हो पाया है। जिसे करीब 1 साल का समय हो चुका है मगर ठेकेदार के द्वारा आज दिन तक उस पर डामरीकरण का कार्य शुरू नहीं किया गया है। बिछाई गई ग्रेवल सड़क के कंक्रीट निकल चुके हैं। बिखरे कंक्रीट के ऊपर वाहन चालकों का चलना दूभर हो गया है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि इस सड़क मार्ग पर कंक्रीट इस तरह बिखर चुके हैं की पैदल भी नहीं चल सकते। इस सड़क पर वाहन चलते हैं तो रेत के गुबार उड़ते है। जिससे आसपास के दुकानदारों को भी परेशानी होती है। लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों के द्वारा ठेकेदार को पाबंद कर समय पर कार्य पूरा नहीं करवाया जा रहा है जिसकी वजह से यह समस्या बनी हुई है। कहीं बार शिवगंज के पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता दामोदर देवासी ने दिपावली से पहले बताया था की दो चार दिन मे काम चालु कर दिया जायेगा मगर अभीतक काम चालु नही हो पाया है

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े