◆ दिल्ली में भाजपा को स्पष्ट बहुत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी
सिरोही — (रमेश टेलर) दिल्ली में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर नजर आई, शुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता टीवी पर आंखे गड़ाये बैठे रहे, ज्यो ज्यो टीवी पर भाजपा के पक्ष में रुजान आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी नजर आने लगी, आखिर शाम को दिल्ली में भाजपा 48 सीट से स्पष्ट बहुमत मिलने पर जावाल भाजपा नगर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर इक्कठे हो कर जम कर आतिशबाजी कर एक दूजे का मुह मीठा कर बधाई दी। इस दोरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ युवाओ में काफी उत्साह नजर आया।।
