सिरोही (रमेश टेलर)पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी वृताधिकारी व्रत मुकेश चौधरी सिरोही के निकट सुपरविजन में बरलुट थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने पास्को एक्ट में वांछित अपराधी पारसाराम देवासी को दस्तयाब कर उससे पूछताछ करने के बाद उसे प्रकरण में गिरफ्तार किया गया । जितेंद्र सिंह ने बताया कि पारस देवासी उर्फ पारसराम पुत्र लक्ष्मण राम जानी देवासी उम्र 21 वर्ष पैसा फर्नीचर की दुकान निवासी मैत्री वाला थाना रानीवाड़ा जिला जालौर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जारी है उन्होंने बताया कि पोक्सो एक्ट के साथ ही एससी एसटी एक्ट में टॉप टेन में वांछित अपराधी था ।
आरोपी को दस्तायब करने में ये रही टीम
थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह , चौकी प्रभारी कानाराम सिरवी,जसवंतसिंह हेडकांस्टेबल, दौलतसिंह, विक्रम कुमार, डीसीआरबी टीम ने दस्तयाब किया ।
