Saturday, January 31, 2026
Homeराज्यपूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की अमर्यादित टिप्पणी करने पर भाजपा के...

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की अमर्यादित टिप्पणी करने पर भाजपा के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

जालोर । जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” इंदिरा गांधी पर की गई निंदनीय एवं अमर्यादित टिप्पणी करने का विरोध करने पर भाजपा “पर्ची सरकार” द्वारा 06 कांग्रेस विधायकों का बजट सत्र से निलंबन करने के विरोध में कांग्रेसजनों द्वारा जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर हरिदेव जोशी सर्किल जालोर पर मुख्यमंत्री “पर्ची सरकार “का पुतला दहन किया गया।

जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि राजस्थान विधानसभा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी को लेकर की गई असंसदीय टिप्पणी पर विपक्ष के नेता टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के विरोध के बाद कल पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा सहित कांग्रेस के छह विधायकों को अलोकतांत्रिक तरीके से सदन से निलंबित किया गया।स्व. इंदिरा गांधी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी एवम कांग्रेस विधायकों के निलंबन के विरोध में समस्त कांग्रेसजन हरिदेव जोशी सर्किल पुराना बस स्टैंड जालोर में एकत्रित होकर भाजपा पर्ची सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसजन ने ” पर्ची सरकार मुर्दाबाद”, भाजपा सरकार हाय हाय,मुख्यमंत्री माफी मांगो, अविनाश गहलोत माफी मांगों के नारे लगाते हुए पर्ची सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री का पुतला फूंक कर अपना विरोध प्रकट किया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, प्रदेश महासचिव नैन सिंह राजपुरोहित, उम सिंह राठौड़,जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत, जिला संगठन महासचिव वीरेन्द्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष जुल्फिकार अली, ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, नगराध्यक्ष मुमताज अली,मंडल अध्यक्ष पीर सिंह मालपुरा, रमेश सोलंकी, मदनलाल दहिया,चतराराम सुथार,सेवादल जिलाध्यक्ष भेरूपाल सिंह दासपा, आम सिंह परिहार, खसराम मेघवाल,हस्तीमल सुथार, सोनाराम मेघवाल,युवा नेता सुरेश मेघवाल, गीता श्री,अमीन मोयला,सुरेश थांवला, किशनाराम चौधरी,श्रवण ढाका, कृष्ण कुमार वनिका,ओमप्रकाश चौधरी, इकबाल खान,फकरुद्दीन मेहर,इरफान खान सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित थे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े