Monday, May 4, 2026
Homeशिक्षासुगालिया जोधा के राजकीय विद्यालय में आयोजित हुआ आशीर्वाद समारोह

सुगालिया जोधा के राजकीय विद्यालय में आयोजित हुआ आशीर्वाद समारोह

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

भाद्राजून। कस्बे के निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुगालिया जोधा में विदाई व आशीर्वाद समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम ने कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान सांसद ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे अपना कैरियर बनाने के साथ उच्च लक्ष्यों को हासिल करें। उन्होंने विद्यालय में एक कमरा बनाने की घोषणा की। साथ ही रमसा द्वारा विद्यालय मरमत हेतु प्रस्ताव भेजने को कहा। ग्राम पंचायत सुगालिया जोधा के सरपंच द्वारा विद्यालय में इंटरलॉकिंग करवाने हेतु घोषणा की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा राजस्थानी लोक गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरसिंह जोधा, पंचायत सरपंच चंपा भारती, ग्राम विकास अधिकारी हमीर खान, प्रधानाचार्य गोविंदराम, मंडल महामंत्री दिनेशसिंह, कैलाश शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष समुंदरसिंह, ब्रजपालसिंह, श्रवणसिंह, शंकर भारती सहित कई अतिथियों का विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े