भाद्राजून । कस्बे के आदर्श विद्या मन्दिर भाद्राजून के विद्यार्थियों ने वनभ्रमण कार्यक्रम के दौरान ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण किया। वनभ्रमण के दौरान भाद्राजून की ऐतिहासिक धरोहर छतरियों का भम्रण कर इतिहास के बारे में जानकारी हासिल की। विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य महावीरसिंह ने बताया कि विद्या मन्दिर के 27 भैया-बहिनों ने ऐतिहासिक स्थलों का भम्रण करके अपना ज्ञान बढ़ाया। सभी विद्यार्थियों ने प्राचीन शिल्पकारी, चित्रकारी, राजा महाराजाओं की ऐतिहासिक जानकारी के साथ इन स्थलों से बारिकी से जाना व समझा। वही भम्रण में मार्गदर्शन कर रहे आचार्य पृथ्वीसिंह व मंशा कुमारी ने भाद्राजून दुर्ग तथा अन्य ऐतिहासिक तथ्यों की व्याख्या कर पूर्ण ज्ञानकारी भैया बहिनों को प्रदान की। उन्होंने कहा कि राज्य के पुरातत्व विभाग ने इन ऐतिहासिक व कलात्मक छतरियों को धरोहर घोषित किया है, इस कारण भाद्राजून की छतरियां अब जिले का अहम हिस्सा हो गई हैं। प्राचीन राजाओं के राज महल, निवास, पहनावा, उपयोगी हत्यारों को देखकर विद्यार्थियों ने प्राचीन राज व्यवस्था को समझा।
