◆ हर्षोल्लास के साथ मनाया होली पर्व
भाद्राजून । कस्बे समेत आसपास के गाँवो में हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन किया गया। क्षेत्रभर में होली पर्व को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। वही भाद्राजून गांव में शुभमुहूर्त में तपस्वीराजसिंह व ग्रामीणों की उपस्थिति में होलिका दहन किया गया।

ग्रामीणों द्वारा होलिका दहन के समय पर्व की शुभकामनाएं दी गई। साथ ही ढूंढ़ोत्सव कार्यक्रम गाजेबाजे के साथ हुए। होली के शुभ अवसर पर समस्त ग्रामीण मौजूद थे। दूसरे दिन रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कस्बे में स्थानीय ग्रामीण युवाओं में होली पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा गया। युवाओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर परम्परागत रूप से युवाओं ने होली पर्व को मनाया। वही शाम को ढूंढ़ोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
