जैसलमेर । जिले में नगर निकायों और पंचायतों के परिसीमन को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर नियम विरुद्ध एवं राजनीतिक दुर्भावना से कार्य करने का आरोप लगाया है। इसी विषय पर ज़िला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर की बैठक 28 मार्च, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे ज़िला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में परिसीमन से जुड़ी आपत्तियों और सुझावों पर चर्चा होगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है।
