Tuesday, April 22, 2025
Homeदेश विदेश51 वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में वैभव ने पाया पहला खिताब

51 वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में वैभव ने पाया पहला खिताब

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

दयालपुरा की राउमावि के छात्र वैभव कुमार ने किया जिले का नाम रोशन

आहोर ।उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दयालपुरा के प्रधानाचार्य नीबसिंह देवल ने बताया कि छात्र वैभव कुमार ने विज्ञान शिक्षक गणपत लाल जीनगर के मार्गदर्शन में जिला और प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर हरियाणा के सोनीपत में आयोजित 51 वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भी पाया पहला खिताब और अब अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा यह दयालपुरा का होनहार छात्र।

प्रतिभाशाली बाल वैज्ञानिक वैभव कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भारत सरकार ने विशेष छात्रवृति के साथ एक लाख नकद पुरस्कार से नवाजा वैभव को साथ ही विशेष छात्रवृत्ति देय होगी।


अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय के छात्र का चयन होने पर प्रधानाचार्य नीबसिंह देवल ने छात्र वैभव कुमार एवं उनके पिता जगदीश तथा मार्गदर्शक गणपतलाल जीनगर का माल्यार्पण कर स्वागत किया समस्त स्टाफ एवम ग्रामीण जनों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े

09:33