सिरोही — (रमेश टेलर)रविवार को हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत 2082 एवं चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा का स्वागत आदर्श विद्या मंदिर बालिका की बहिनो ने प्रातः वेला में शहर के प्रमुख देवस्थानों पर घोष वादन के साथ किया। विद्वालय की बहिनो द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर खडे हो कर आने जाने वाले लोगो को नववर्ष की शुभकामना के साथ तिलक लगाकर शुळाकामनाएं दी गई ।
प्रधानाचार्य मधुसुदन त्रिवेदी ने बताया कि विद्यालय की 90 बहिनो द्वारा शहर के प्रमुख 20 मंदिरो में घोष वादन किया गया। उन्होने बताया कि शहर के हाउसिंग बोर्ड के नागेश्वर महादेव मंदिर से इसकी शुरूआत हुई ओर स्वामीनारायण मंदिर मे समापन हुआ ।
त्रिवेदी ने बताया कि नागेश्वर महादेव मंदिर से राधिका हनुमान मंदिर, फिर शहर के ग्रामधनी सारणेश्वर महादेव,,ठाकर बावजी,संतोषी माता,समेत शहर के मंदिरों घोष वादन किया, त्रिवेदी ने बताया कि तीन धण्टे के इस घोष वादन में बहनो ने घोष दण्ड ,पणव,शंख,त्रिभुज,आनक के साथ किरण व उदय की रचना की गई । उन्होने बताया कि बहिनो के इस घोष वादन कार्यक्रम पर लोगो ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिवादन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मधुसूदन त्रिवेदी सहायक प्रधानाचार्य भावना सुथार, वरिष्ठ आचार्य दलपत सिंह, वीणा परमार ,कविता वाघेला, प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती गीता मिस्त्री, व्यवस्थापक नरेंद्र पाल सिंह, सदस्य कपिल त्रिवेदी, नंदा चौहान साथ रहे।
आदर्श विद्या मंदिर बालिका की बहिनो ने किया नववर्ष का स्वागत घोषवादन
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
