Sunday, April 20, 2025
Homeराजनीतिभाजपा ने मनाया स्थापना दिवस,कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों के साथ चलने...

भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस,कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों के साथ चलने का लिया संकल्प

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

सिरोही । (रमेश टेलर) भाजपा के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है,भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को 45 वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके कार्यकर्ताओं ने भाजपा के
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर जा कर उनको पार्टी का दुपटा पहना कर मुह मीठा करवाया।
कार्यकर्ताओं ने अपने घर पर पार्टी का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति और नीति के साथ चलने का संकल्प लिया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक बहुत बड़ा व विशाल वैचारिक संस्थान है। आज हमें गर्व है कि हम विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के साक्षी बन रहे हैं।
भाजपा मंडल अध्यक्ष चिराग रावल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़ समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृत संकल्प है।हम उन सभी को याद करत रहे हैं जिन्होंने पिछले कई दशकों में हमारी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए खुद को समर्पित किया।
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल 1980 को हुआ था और तब से लेकर आज तक पार्टी ने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। इस दोरानं काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े

02:46