Monday, April 21, 2025
Homeधार्मिकरामनवमी का पर्व सिरोही शहर में निकला भव्य शोभायात्रा

रामनवमी का पर्व सिरोही शहर में निकला भव्य शोभायात्रा

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆ झांकियां रही आकर्षण का केंद्र, भगवामय हुआ पूरा शहर

◆ धूमधाम एवं उल्लास के साथ श्री राम का जन्मोत्सव मनाय

सिरोही – (रमेश टेलर)रामनवमी के अवसर पर शहर में विराट शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों लोगों ने सहभागिता निभाकर आयोजन को सफल बनाया। रामनवमी महोत्सव समिति की ओर से आयोजित शोभायात्रा में नासिक ढोल ,बेण्ड व डीजे पर राम के भजन गूंजे तो हर कोई नाचने-झूमने पर मजबूर हो गया। रामझरोखा मेदान से दोपहर दो बजे भगवान राम के विग्रह की आरती पश्चात निकली विराट शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पडा
श्री रामनवमी महोत्सव समिति के प्रवार प्रमुख संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रामनवमी की शोभायात्रा में श्रीराम जी की 21 फूट की मूर्ति आकर्षण का केंद्र रही। भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा शहर राममय हो गया।
विश्व हिन्दू परिषद से प्रेरित श्री राम महोत्सव समितियो ने जिले भर में एक दर्जन से अधिक स्थानो पर भव्य शोभायात्राएं निकाली ।
*झांकियों ने दिया सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश*
शोभायात्रा में 35 से अधिक झांकियों की संख्या थी विभिन्न सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों के साथ विद्यालयों एवं शहर की अलग अलग बस्तियो व समाज के लोग अपनी अपनी झांकियों को लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए इन झांकियां में सबसे ज्यादा संख्या राम दरबार से जुड़ी झांकियों की रही। इसके साथ ही राम-सीता, गुरुकुल, राम- हनुमान, नवदुर्गा के विभिन्न स्वरूप से संबंधित झांकियां शामिल हुईं। इसके साथ किसी ने शिवजी का रूप धारण की हुई झांकियों ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
शोभायात्रा मार्ग पर व्यपारी संघठनो के साथ मंडलो ने जगह जगह जल पान के साथ अलग अलग जगह पर फल फ्रूट की सुंदर व्यवस्था की
शोभायात्रा में संपूर्ण हिन्दू सनातन समाज की समरसता, सद्भाव व संस्कृति का सुंदर समन्वय दिखा
शोभायात्रा में एक अखाडा महिलाओ का भी था अखाडो के युवको एवं युवतियों ने शस्त्रो के साथ प्रदर्शन कर सबको हेरत अंगेज किया। इस दौरान, बालोतरा का गेर नृत्य, वनवासी समाज का गैर नृत्य, महाबली हनुमान के प्रतीकात्मक रूप में भी कलाकार अपनी कलाओं का प्रदर्शन करते दिखे।
महाआरती के साथ विशाल शोभायात्रा का समापन हुआ। इस दौरान श्रीराम महोत्सव समिति के अतिथि केसरसिंह जेला, रामनवमी महोत्सव समिति के अध्यक्ष मांगूसिंह बावली,उपाध्यक्ष नारायण लोहार, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष शंकरलाल माली, नगर अध्यक्ष विक्रमसिंह सोलंकी,प्रशांत सिंह, हिमांशु राजपुरोहित,पुखराज सुथार,मदन सेन,प्रकाश सेन,हितेश ओझा,सहित भारी संख्या में महिलाए व पुरूष श्रद्धालु साथ रहे।
शोभायात्रा में विहिप के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य मंहत तीर्थगिरी महाराज,बैधनाथ मंदिर के मंहत पागल बाबा,रामगिरी महाराज,महेशदास महाराज, श्रवण्दास साथ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित सभी हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, संत-महात्मा एवं राम भक्त शामिल हुए।
इस दोरान शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का जाब्ता साथ रहा।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े

16:52