Saturday, January 31, 2026
Homeराजनीतिवोट चोरी से चुनाव की पारदर्शिता पर सवालिया निशान - चौधरी

वोट चोरी से चुनाव की पारदर्शिता पर सवालिया निशान – चौधरी

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆ ब्लॉक प्रभारी की उपस्थिति में आयोजित हुआ वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान

जालोर। जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आहोर विधानसभा के भाद्राजून एवं आहोर ब्लॉक पर वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत कांग्रेसियों ने हस्ताक्षर किए। कार्यक्रम आहोर ब्लॉक प्रभारी जुल्फिकार अली भुट्टो और भाद्राजून ब्लॉक प्रभारी मदनलाल दहिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस दौरान जिला अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल और आहोर विधानसभा प्रत्याशी सरोज चौधरी की उपस्थिति में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के मामले को जन-जन तक उजागर करने का संकल्प लिया।


इस दौरान आहोर विधानसभा प्रत्याशी सरोज चौधरी ने कहा कि देश में पारदर्शिता का लगातार स्तर गिरता जा रहा है। चुनाव जैसे महत्वपूर्ण मसले में पारदर्शिता बहुत जरूरी है लेकिन खुद के स्वार्थ के लिए संवैधानिक संस्थाओं का गलत उपयोग किया जा रहा है। इससे आम जन में विश्वास कम हो रहा है और आक्रोश और विरोध बढ़ रहा है। डबल इंजन की दोनों सरकार को मानों जनता से कोई सरोकार ही नहीं।जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि देश में बेरोजगारी का ग्राफ लगातार चढ़ता जा रहा है जो की काफी चिंता जनक है। आहोर विधानसभा प्रभारी जुल्फिकार अली भुट्टो ने कहा कि देश में वर्तमान स्थितियां काफी चिंताजनक है। बिहार समेत कई राज्यों में वोट चोरी के मामले उजागर हुए है। भाद्राजून ब्लॉक प्रभारी मदन लाल दहिया ने कहा कि विकास सिर्फ बार-बार विकास बोलने में ही हो रहा है, धरातल पर विकास नजर ही नहीं आ रहा है। इस दौरान कांग्रेस पीसीसी महासचिव उमसिंह चाँदराई, जिला उपाध्यक्ष आमसिंह परिहार, ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह डोडियाली, भाद्राजून ब्लॉक अध्यक्ष गलबाराम मीणा सहित अन्य पदाधिकारीओ ने भी विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता जगदीश चौधरी, जिला महासचिव वीरेंद्र जोशी, उप प्रधान अमृत प्रजापत, मंडल अध्यक्ष जोगेंद्रसिंह, प्रकाशसिंह, हस्तीमल सुथार, कुशाल सिंह और युद्धवीर, भाद्राजून मंडल अध्यक्ष कालूराम मेघवाल, छोगाराम चौधरी, मिश्रीमल चौधरी, वागाराम, विक्रमसिंह, भंवरलाल मीणा, आहोर नगर अध्यक्ष भंवरलाल छीपा, जिला परिषद सदस्य मांगीलाल प्रजापत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनाराम मेघवाल, बस्तीमल रेगर, वचनाराम मीणा, पदमाराम सरगरा, कानाराम सिंघल, हरीश माधव, उदयराज राव, नारायण सिंह, साकिर खान, मिलापचंद जैन, पोलाराम, दिनेश सांकरना, तुलसाराम देवासी, प्रकाश चौधरी, अलकेश्वर राणा, रणछोड़राम, उकाराम जबराराम, हनसिंह पादरली, वगताराम चौधरी, गलबाराम प्रजापत, नवीन सुथार, दलपत सिंह, युसूफ थानाराम, इंद्र प्रजापत ईश्वर सोलंकी, शंकर चौधरी, शेषाराम गिरधारी सिंह, सुरेश जैन, रमेश प्रजापत, जवानाराम चौधरी, मेहराब खान और चंपालाल समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े