Saturday, January 31, 2026
Homeकार्यक्रमभक्ति रस में डूबी सिंधी कॉलोन, माजीसा गरबा मंडल के नौ दिवसीय...

भक्ति रस में डूबी सिंधी कॉलोन, माजीसा गरबा मंडल के नौ दिवसीय महोत्सव का भव्य समापन

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

भैरूनाथ अखाड़े के संत योगी 108 शेरनाथ महाराज व चेतननाथ महाराज के सानिध्य में हुआ भजन संध्या का आयोजन, देर रात तक गूंजते रहे भक्ति गीत

जालोर । भक्ति और आस्था से ओतप्रोत माहौल में रविवार रात्रि को जालोर नगर की सिंधी कॉलोनी चौक स्थित माजीसा गरबा मंडल द्वारा आयोजित नौ दिवसीय गरबा महोत्सव का समापन भव्य भजन संध्या के साथ हुआ।
कार्यक्रम में भैरूनाथ अखाड़े के संत योगी 108 शेरनाथ महाराज एवं चेतननाथ महाराज का पावन सानिध्य रहा।

◆अतिथियों ने किया दीप प्रज्ज्वलन और गणेश-गौरी पूजन

मंडल अध्यक्ष किशन आडवाणी ने बताया कि भजन संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला वन अधिकारी जयदेव सिंह चारण के कर कमलों से हुआ।
विशिष्ट अतिथियों में निवर्तमान पार्षद दिनेश बारहठ, वरिष्ठ साहित्यकार पुरुषोत्तम पोमल, भेरूलाल सोनी, अशोक जड़िया, घेवरचंद सोनी एवं गिरीश माथुर उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने पंडित मनीष ठाकुर के मंत्रोच्चार के साथ गणेश-गौरी पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संत-महात्माओं और अतिथियों का स्वागत मंडल की ओर से साफा, माला, शॉल, दुपट्टा और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

◆भक्ति गीतों ने बांधा समा, श्रोताओं ने जमकर उठाया आनंद

कार्यक्रम की शुरुआत गायक संदीप कुमावत ने गणपति वंदना और गुरु वंदना के साथ की, जिससे पूरा वातावरण भक्ति रस में डूब गया।
इसके बाद मालवाड़ा के प्रसिद्ध गायक नरेश सेन ने माजीसा रानी भटियाणी जी, हनुमान जी और कृष्ण भगवान के भजन प्रस्तुत किए।
उनकी सुमधुर प्रस्तुतियों पर श्रोता भाव-विभोर होकर झूम उठे।
स्थानीय कलाकार करिश्मा चौहान और प्रमोद वैष्णव ने भी सुंदर भजनों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

◆झांकियों ने बढ़ाई शोभा, तालियों की गूंज से गूंजा पंडाल

भजनों के साथ-साथ रौनक राजपुरोहित एवं पार्टी द्वारा मां भवानी, राधा-कृष्ण एवं डोकरा-डोकरी की जीवंत झांकियों का मनमोहक प्रदर्शन किया गया, जिन्हें देखकर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रमोद वैष्णव ने ओजपूर्ण एवं साहित्यिक अंदाज में किया, जिससे पूरा आयोजन सधे हुए रूप में संपन्न हुआ।

◆भामाशाहों व सहयोगियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष किशन आडवाणी, उपाध्यक्ष मेहुल रामावत, कोषाध्यक्ष अरविंद सोनी एवं व्यवस्थापक मनोज सोनी द्वारा लाभार्थी परिवारों एवं भामाशाहों का सम्मान किया गया।
सम्मानित जनों में सत्यप्रकाश रामावत, किशन माहेश्वरी, सुभाष माथुर, धर्मेंद्र गर्ग, कन्यालाल सोनी, मदनलाल सोनी, मनोज सोनी, हिनल व्यास, देवेंद्र सोनी, रमेश राजपुरोहित, चंपालाल सेन, महेंद्र सोनी सहित अनेक परिजन शामिल रहे।
महिला मंडल की दीपा आडवाणी, जसोदा सोनी, ज्योति पोमल, पलक सोनी, कोमल सोनी सहित अन्य महिलाओं का भी अभिनंदन किया गया।
सहयोगियों में शंकरलाल माली, वीरेंद्र पुरी, नितेश भटनागर, प्रकाश भटनागर, चेतन सोनी, अंकुश सोनी, शैलेश सोनी, हीरालाल पोमल, सुनील सोनी, हितेश पोमल, दिलीप आडवाणी, ललित भटनागर, हेमराज आडवाणी, जय राम, गोपाल सोनी, लक्ष्मण सोनी, प्रमोद सोनी, योगिता बहन (माता जी की भक्त) आदि का सम्मान हुआ।

◆ रात्रिभर गूंजते रहे भजन, भक्त हुए भावविभोर

भक्ति और उमंग से सराबोर यह आयोजन अलसुबह तक चलता रहा। सिंधी कॉलोनी सहित शहरवासियों ने देर रात तक भजनों पर झूमते हुए भक्ति रस का आनंद लिया।
संतों के आशीर्वचन और गायकों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं के मन को भक्ति से परिपूर्ण कर दिया।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े