सिरोही – (रमेश टेलर)
भारतीय जनता पार्टी पालड़ी एम मंडल के उथमेश्वर मंदिर परिषर में आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक कार्यशाला का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रधान प्रतिनिधि बिशन सिंह एवं मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह रूखाडा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता प्रधान प्रतिनिधि बिशन सिंह देवड़ा ने आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर प्रकाश डालते हुए कहा: “देश तभी आत्मनिर्भर बनेगा जब गांव, किसान, युवा और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगे। हमें स्थानीय उत्पादों को अपनाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाना है। साथ ही उन्होंने कहा की आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। भाजपा कार्यकर्ता अपने परिश्रम और समर्पण से इस अभियान को जन आंदोलन का रूप दें।
मंडल अध्यक्ष अजित सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की हमें आत्मनिर्भर भारत के इस अभियान को गांव-गांव तक ले जाकर प्रत्येक नागरिक में स्वावलंबन की भावना जगानी चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक नारायण सिंह, सह संयोजक छोटेलाल सुथार एवं सेचा राम भेव रहे।
कार्यक्रम के दौरान जिला परिषद सदस्य पदमा देवी पंचायत समिति सदस्य छगन सिंह बागसीन के साथ मांगीलाल मेघवाल उथमण उपाध्यक्ष मानक राम देवासी, देवाराम मीडिया प्रभारी, कल्याण सिंह भेव, मुकन सिंह,गोविंद सुथार, हडमत सिंह, कसना राम,मोपला राम, गुर्गे राम मानक राम देवासी,पेप सिंह, रूप सिंह, सोना राम देवासी,राजेन्द्र सिंह, भीमाराम प्रजापत सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
