सिरोही – (रमेश टेलर)जिला भाजपा की ओर से बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास पारदर्शिता और सुशासन की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। भजनलाल सरकार ने अन्त्योदय के विजन को धरातल पर साकार करते हुए जरूरतमंद और वचितों के कल्याण के लिए कई दूरगामी और क्रांतिकारी निर्णय किए हैं। अपने लगभग पौने दो साल के अल्प कार्यकाल में राज्य सरकार ने महिला, युवा, किसान और मजदूर के सशक्तिकरण के लिए प्रभावी रूप से कार्य किया है। वहीं गुटबाजी से ग्रस्त विपक्षी पार्टी कांग्रेस केवल आपसी झगड़ों में ही व्यस्त रहीं।
उन्होंने बताया कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र को ध्येय मानते हुए भजनलाल सरकार जनकल्याण को प्राथमिकता पर रखते हुए कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसेवा की भावना से प्रेरित होकर उनके 75 वें जन्म दिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेश में सेवा पखवाड़ा मनाया गया। जिसके अंतर्गत शहरी सेवा शिविर और ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए गए।
रक्तदान शिविरों के साथ कई जनकल्याण कारी कार्यक्रमो के आयोजन कर जनट्स को जागरूक किया। इस दौरान सांसद लुम्बाराम चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी ने मीडिया के माध्यम से जनता से अपील करते हुए बताया कि दीपावली के त्योंहार में हम सभी को स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी कर के देश को मजबूत करना है।
प्रेस वार्ता के दौरान बाड़मेर में कल हुई घटना पर दुःख व्यक्त कर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी व घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि इस दौरान जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़, कार्यालय मंत्री बाबूसिंह माकरोड ,दिनेश वैष्णव समेत मीडिया साथी मौजूद रहे।
भजनलाल सरकार के 20 महीने के जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता आयोजित
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
