–भाजपा प्रत्याशी जोराराम कुमावत के लिए बढ़ी मुशिकलें
तखतगढ़ (पाली(। विधानसभा चुनावों को लेकर सोमवार से अधिसूचना जारी हो चुकी है। सुमेरपुर विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने जोराराम कुमावत पर पुन: विश्वास जताया है। वही, कांग्रेस ने अभी अपना प्रत्याशी घोषित नही किया है।

इधर, भाजपा के सामने बागी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का मानस बना चुके पूर्व विधायक मदन राठौड़ ने सोमवार को सुमेरपुर में एक बैठक रखकर 36 कौम से समर्थन मांगा है। दरअसल, 25 नवंबर को प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने प्रस्तावित है। ऐसे में अधिसूचना जारी हो चुकी है। भाजपा से दो बार विधानसभा में विधायक चुने गए मदन राठौड़ ने पुन: ताल ठोकते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। राठौड़ के समर्थन में एक बैठक में विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों समर्थक सुमेरपुर पहुंचे। बैठक में विधायक राठौड कहा कि पार्टी के लिए हर वक्त तैयार रहने वाल को हमेशा काटा है।
