पावा के पावेश्वर महादेव मंदिर को 1151 दीपकों से सजाया
-दिनभर खरीददारों की रही भीड़, पटाखे छोड़कर खुशियाँ मनाई
तखतगढ़ (पाली)। दीपो का त्योंहार दीपावली रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिनभर बाजार में खरीददारों की भीड़ रही। मुख्य बाजार में बड़े वाहनों की रोक रही। पुलिस ने भी सुरक्षा को लेकर बेरीकेट्स लगाए।

वही, पावा गांव के ‘पावेश्वर महादेव मंदिर को1151 दीपकों से सजाया गया। नगर को पालिका प्रशासन ने नगर में एलईडी लगाकर दीपोत्सव के दृश्यों को दिखा गया।पालिका प्रशासन ने नगर के स्वामी विवेकानंद बस स्टेण्ड, महाराणा प्रताप चौक, पुराना बस स्टेण्ड,उप तहसील कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन,चौराहा मार्ग सहित अन्य स्थानों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया।

पालिका ने नगर में तिराहों,चौराहों एवं मंदिरों के अलावा मस्जिद के बाहर रंगोली सजाई। शाम को घरों, प्रतिष्ठानों एवं दुकानों में लक्ष्मी पूजन किया। देर शाम को मुख्य बाजार के रंगारंग रोशनी को निहारने के लिए नगरवासियों का हुजूम उमड़ा रहा।

पटाखों की दुकानों के पास दमकलें रही तैनात– नगर में किसी अनहोनी की आशंका को लेकर पालिका प्रशासन ने संघवी मंगीबाई राजकीय उच्च् माध्यमिक विद्यालय के सामने एवं पुराना बस स्टेण्ड पर पटाखों की दुकानों में आग की घटना की संभावना को देखते हुए दोनों दमकलें तैनात करवाई गई।
