296 ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन सम्पन्न
तखतगढ़(पाली)। विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में पाली संभाग मुख्यालय पर जिला परिषद के सभागार में ईवीएम मशीनों का द्वितीय रेंडमाइजेशन बैठक में संपन्न हुआ।सामान्य पर्यवेक्षक टी एन वेंकटेश, अनिल कुमार सिंह, जीवन बाबू के, जिला निर्वाचन अधिकारी नमित मेहता, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ राजेश गोयल, राजनैतिक दलों के अभिकर्ताओ की मौजूदगी में जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 1694 का रेंडमाइजेशन किया।

जिनमे जैतारण विधानसभा क्षेत्र के लिए 299 ईवीएम मशीनों का, सोजत के लिए 249 का, पाली के लिए 254 का, मारवाड़ जंक्शन के लिये 292 का, बाली के लिए 304 का सुमेरपुर के लिए 296 ईवीएम मशीनों रेंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ। इसमें जिले की विधानसभाओं में कुल 334 बीयु, 334 सीयु, 503 वीवीपेट रिज़र्व रखी गयी हैं। इस अवसर पर जिले की सभी सम्बन्धित विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी व चुनाव शाखा के व अन्य कार्मिक मौजूद रहें।
