तखतगढ़ (पाली)। कस्बे के चौहटा स्थित चारभूजा (ठाकूरजी) मंदिर एवं तखतबिहारी ठाकूरजी मंदिर में गुरूवार शाम को तुलसी-शालिग्राम विवाह रस्मों में मंगल गीतों से गूंज उठे। इस मौके पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। महिला श्रद्धालुओं ने तुलसी को सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी एवं पौषाके भेंट की। इस मौके पर चौहटे पर घोड़े पर शालिग्राम की बंदोली निकाली गई।

महिलाओं ने ढ़ोल एवं थाली पर नृत्य किए। चौहटा स्थित चारभूजा मंदिर में रमेशकुमार दंपती तुलसी के माता-पिता का दायित्व निभाया। बैड की मधुर धनों पर घोड़े पर बिराजमान शालीग्राम को महिलाओं ने तिलक लगाकर प्रवेश करवाया। विवाह की इस रस्म में पंडित निर्मल शास्त्री के सानिध्य में पंडितों ने यज्ञ में आहुतियां दिलवाई। इस मौके पर मंदिर टस्ट के अध्यक्ष नरसाराम कुमावत, हेमाराम टांक, मोहनलाल सोनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

तखतबिहारी मंदिर में भी आयोजन- पंडित राजू अवस्थी के सानिध्य में विवाह की रस्म निभाई। आरती गाई गई। नगरवासियों ने स्वैच्छा अनुसार नकदी, आभूशण एवं कपड़े भेंट किए। मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया।
