Monday, May 4, 2026
Homeक्राइमचाणौद में दलित ने लगाया धोखाधड़ी व अपमानित करने का आरोप

चाणौद में दलित ने लगाया धोखाधड़ी व अपमानित करने का आरोप

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

सुमेरपुर न्यायालय के मार्फत दर्ज करवाया मामला

तखतगढ़ (पाली)। थाना क्षेत्र के चाणौद निवासी एक दलित बुजुर्ग ने धोखाधड़ी एवं जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सुमेरपुर न्यायालय के जरिए दायर इस्तगासें के आधार पर तखतगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि चाणौद निवासी प्रभुराम पुत्र दीपाराम भील ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी खातेदारी भूमि ग्राम चाणोद में खसरा संख्या 69 रकबा 0.6200 हेक्टयर वारानी सोयम में आई हुई हैं। उक्त भूमि में परिवादी व उसके भाई मूलाराम का 1/2 हिस्सा है। उसके व भाई मूलाराम को रूपयों की आवश्यक होने से एवं जान पहचान के चलतते हजाराम से होने से उससे 6-7 साल पहले पांच हजार रुपये उधार लिये थे। उस समय आरोपी हजाराम ने यह कहा था कि रूपये के बदले जमीन उसके पास रखता है। उसमे खेती करेगे। रकम का ब्याज नही है।जमीन के फसल में हिस्सा नहीं लिया जाएगा। रूपये चुकाओंगे जब तक जमीन आपको सुपुर्द कर दूंगा। उस पर खेती करेगे। फसल में हिस्सा नहीं दिया जाएगा। लिखापढी खातेदारी भूमि जिसकी वर्तमान में कीमत लगभग 15 लाख रूपये से ज्यादा है। 10 बीघा जमीन है। पूरी जमीन पत्नी के हाथ एवं टांग तोड़ देंगे।वह एवं पत्नी कालुदेवी के अंगुठा निशान लिये। उसके बाद से आरोपी चाणौद निवासी हजाराम पुत्र जोगाजी मीणा ने उक्त जमीन पर काश्त करने पर कुपाराम पुत्र रताराम कुम्हार को दी। जो लगभग पिछले 6-7 साल से उक्त जमीन पर खेती कर फसले ले रहे हैं।रिपोर्ट में बताया कि उधार लेने लगभग साल भर बाद ही पीडित व उसकी पत्नी हजाराम को उधार ली गई रकम पांच हजार रूपये चुकाने गये। परन्तु उसने कहा कि अभी हमारे द्वारा फसल बोई हुई है। फसल कटने के बाद पैसे लेकर जमीन का कब्जा सुपूर्द कर दिया जाएगा। उसके बाद आरोपी ने रकम नहीं ली। पत्नी एवं स्वयं रकम लौटाने के लिए आरोपी हजाराम से मिले।आरोपी कपूराराम को भी कहा कि उक्त जमीन पर आइन्दा खेती मत करना। परन्तु हजाराम व कपूराराम आपस में मिले हुये है।षडयंत्र कर किसी भी तरह भूमी को हड़पना चाहते है। रिपोर्ट में बताया कि आरोपी ने कहा िकवह फौजी है। पुलिस भी कुछ नहीं बिगाडेगी। पुलिस वाले मेरे मिलने वाले है। आरोपी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा 10 हजार रुपये में और दे सकता हूं और जमीन की रजिस्ट्री नाम से करवा दी। नहीं तो जमीन तो तुम्हें किसी भी हालत में नहीं मिलेगी। आरोपियों ने षडयंत्र पूर्वक लाखो रूपये की जमीन हड़पने पर तुले हुये हैं। स्वयं के पास की डायरी में धोखाधडी पूर्वकः उसके व उसकी पत्नी के अंगूठे करवाये हैं।पुलिस ने धारा 420, 120बी, 406, 384 447 भादस में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े