ज़िला खेल अधिकारी की उपस्थिति में हुआ निर्वाचन
तख़तगढ़(पाली) कस्बे के श्री अभय नोबल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में मंगलवार के पाली ज़िला वॉलीबॉल संघ के चुनावों में शंभूसिंह बालोत निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए।दरअसल,निर्वाचन के लिए पाली ज़िले में कार्यरत सभी बॉलीबॉल क्लबो के पदाधिकारियों की उपस्थिति में ज़िला खेल अधिकारी लहरीदास वैष्णव के सानिध्य में चुनाव करवा एम गए। राजस्थान राज्य बॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव चंपालाल भाटी के पर्यवेक्षण में संघ के सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य पृथ्वीराज रतनू ने बताया कि इसमें शंभु सिंह बालोत तख़तगढ़ के अध्यक्ष,मदनपुरी आना सचिव, किशनलाल फ़ालना कोषाध्यक्ष चुने।
ज़िला कार्यकारिणी में सुनीता राजपुरोहित बिठू महिला उपाध्यक्ष एवं गायत्री प्रजापत बिठू को निर्विरोध महिला सचिव पद पर निर्वाचित किया गया। इसी प्रकार, मदनलाल पंवार पाली , लक्ष्मण भाटी सेणा, धनाराम मुंडारा , राजेंद्र सिंह राणावत देसूरी , मदनलाल सेन ज़िला उपाध्यक्ष, शुभम् वैष्णव पाली, श्रवण कुमार सुमेरपुर , लक्ष्मणलाल बाली , मोहित कुमार देसूरी को संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित किया गया । जितेंद्र सिंह राठौड़ , शक्ति सिंह चौहान , जुनैद अहमद , गजेंद्र कुमार , श्रवण माली आदि को सदस्य नियुक्त किया गया।श्रीमती संध्या बालोत तखतगढ़ को ज़िला बॉलीबॉल संघ का प्रवक्ता नियुक्त किया गया। इन निर्वाचित पदाधिकारियों को लहरीदास वैष्णव ज़िला खेल अधिकारी ने शपथ दिलाई।
