Monday, May 4, 2026
Homeहादसाबाइक से सांड के टकराने से चालक व सांड की मौत

बाइक से सांड के टकराने से चालक व सांड की मौत

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

दो दिन पहले ही अहमदाबाद से कोसेलाव आया था मृतक

तखतगढ़(पाली)।थाना के राजपुरा की ढ़ाणी के समीप बाइक से सांड के टकराने से चालक व सांड की मौत हो गई‌। हादसे में मृतक बाइकचालक कोसेलाव निवासी महेन्द्र पुत्र उदाराम मेघवाल के रूप में पहचान हुई है।घटना के बाद मौके पर जाम लग गया। सड़क के बीच सांड के पड़े होने से जाम लग गया।हादसे की सूचना पर तखतगढ़ थाने के सहायक उप निरीक्षक शेषाराम मय दल मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर 108 एम्बुलेंस के ईएमटी रविन्द्र सिंह व पायलट हुकमाराम मौके पर पहुंचे। घायलावस्था में तखतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। जहां चिकित्सक राहुल राजपुरोहित ने मृत घोषित कर दिया।शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी में रखवाया गया है।

फुफा के निधन पर दो दिन पहले ही अहमदाबाद से आया था कोसेलाव-जानकारी के आया था मृतक महेन्द्र के पुराड़ा निवासी फुफा के निधन पर दो दिन पहले ही अहमदाबाद शोक कार्यक्रम में शिरकत करने आया था।मृतक के दो भाई है‌।घटना की जानकारी के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मां को रो रोकर बुरा हाल है।परिजन उसे वापस कोसेलाव लेकर पहुंचे।पिता का कई वर्षों पूर्व निधन हो चुका है।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े