Monday, May 4, 2026
Homeहलचलबिपरजॉय तूफान में बांकली बांध के बीच मे बने टापू पर मिले...

बिपरजॉय तूफान में बांकली बांध के बीच मे बने टापू पर मिले गोवंश, अब होगा रेस्क्यू

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

तुफान के बाद बांध में पानी के बिच में ही रहे गोवंश,

मंगलवार को सूचना के बाद मौके पर पहुंचा स्थानीय प्रशासन

भाद्राजून। कस्बे के निकटवर्ती जिले की मध्यम सिंचाई परियोजना बांकली बांध में बिफरजॉय तूफानी बारिश से बांध भर जाने के बाद बांध के मध्य बने टापू पर उस विचरण करते करीब 10 से अधिक गोवंश वहीं पर रह गये।

महिनों बित जाने के बाद टापू पर वनस्पति सहित अन्य घास खाकर जीवित रहे। लेकिन इसकी सूचना महिनों तक किसी को भी नहीं मिल पाई। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार टापू पर गोवंश विचरण करते नजर आये। बाद स्थानीय गोभक्तों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन व गोभक्तों की टीम मौके पर पहुंचकर टापू पर विचरण करने वाले गोवंशो के लिए चारा की व्यवस्था की गई।

टापू इस कदर बना हुआ है कि जिसके चारो तरफ बांध का पानी हैं। वहीं कही स्थान पर दलदल जैसा है ऐसे में गोभक्तों की टीम ने नावो के माध्यम से गोवंशों के लिए चारा पहुंचाया। वहीं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार गोवंशों को इस टापू से निकालने की कार्ययोजना बनाई जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि बांध से नहरे छोड़ने के बाद बांध का जलस्तर निचे आयेगा तबि पानी के अन्दर बने प्राकृतिक मेड बाहर दिखने लगेगी। उसपर से गोवंशों को रैस्क्यू करके बाहर निकाला जायेगा।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े