–गमगीन माहौल में मृतक का अपने गांव कोसेलाव में किया अंतिम संस्कार
तखतगढ़ (पाली)। पुराड़ा में अपने रिष्तेदार के निधन पर आयोजित षोक सभा में शिरकती करने पहुंचे महेन्द्र के एक दिन बाद पुन अहमदाबाद प्रस्थान करने वाला था। लेकिन, अचानक हादसे में महेन्द्र मेघवाल को मौत आ गई। बुधवार को षव का पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने चचेरे भाई तगााराम मेघवाल की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।हैड कांस्टेबल रविन्द्रकुमार ने बताया कि कोसेलाव निवासी चचेरे भाई तगाराम ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका भाई महेन्द्र 25पुत्र उमाराम मेघवाल, जो अहमदाबाद में विधुत स्वीच के कारखाने में कार्यरत था।ऐसे में वह बीते दिनों कोसेलाव आया। मंगलवार रात को वह किसी कार्य से तखतगढ़ से कोसेलाव जा रहा था। राजपुरा गांव की ढ़ाणी के समीप कोसेलाव की तरफ से आ रहे एक अज्ञात की टकराते समय एक सांड से टक्कर हो गई। हादसे के बाद महेन्द्र एवं सांड की मौके पर मौत हो गई।
