◆ मकान मालिक गए हुए थे गुजरात
◆ बरलूट थाना क्षेत्र के मनोरा की घटना
सिरोही – (रमेश टेलर)बरलुट थाना क्षेत्र के मनोरा गांव में बदमाशो ने एक मकान के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
सूचना मिलते ही बरलुट पुलिस मौके पर पहुच कर जांच प्रारंभ की
जानकारी के अनुसार लकमाराम सुथार करीब दस दिन से अपने इलाज के लिए गुजरात गया हुआ था। इस दौरान बदमाशो ने पीछे से मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया । हालाकि अभी तक मकान मालिक घर पर नही होने से सामान चोरी होने पता नही चला है ।
*सड़क दुर्घटना में लकवाग्रस्त हो गया था मकान मालिक*
दरअसल मकान मालिक देलदर सरकारी विद्यालय में अध्यापक पद पर कार्यरत है। वह गत साल एक सड़क दुर्घटना में लकवाग्रस्त हो गए थे। अब वे करीब दस दिन पूर्व अपने काम से गुजरात गए हुए थे। जहां बंद मकान देख कर चोरों ने मकान के ताले तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।
