◆बरलुट थाना क्षेत्र के मंडवारिया सड़क मार्ग की घटना
सिरोही – (रमेश टेलर)बरलूट थाना क्षेत्र के मंडवारिया सड़क मार्ग पर देर रात दर्दनाक हादसा हुआ जिसमे बाइक व ऑटो के बीच टक्कर हो गई ।
टक्कर के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया । दुर्घटना में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जावाल अस्पताल में लाया गया । जहाँ चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया । जबकि दूसरे घायल को जावाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आगे के लिए रेफर किया । जहां से गुजरात ले जाते समय उसने में भी रास्ते मे दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची। एसएसओ भारूराम चौधरी ने बताया कि बाइक सवार बिरबलसर ( वागरा ) निवासी जीवाराम पुत्र मंछाराम भील व चेलाराम दोनों भाई गांव से बाइक पर सवार होकर पाडिव गांव में भांजी के शादी समारोह में मामेरा लेकर जा रहे थे, उस दौरान मंडवारिया में ऑटो व बाइक के टक्कर हो गई । इससे दोनों गंभीर घायल हो गए । घायलों को जावाल अस्पताल लाया गया। जहां जीवाराम को मृत घोषित कर दिया । जबकि चेलाराम का प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरोही रेफर कर दिया । गंभीर घायल को गुजरात ले जाते समय रास्ते दम तोड़ दिया । पुलिस ने दोनों शवो का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया।
