Sunday, May 3, 2026
Homeधार्मिकहरियाली अमावस्या पर भूतेश्वर महादेव मेले में उमड़ा जन सैलाब

हरियाली अमावस्या पर भूतेश्वर महादेव मेले में उमड़ा जन सैलाब

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆हरियाली अमावस्या को भूतेश्वर महादेव का भरा मेला

सिरोही (रमेश टेलर) ।क्षेत्र के भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर हरियाली अमावस्या को वार्षिक मेले का आयोजन हुआ। इसमे क्षेत्र के लोग सजधजकर शरीक हुए । मंदिर परिसर में दिनभर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। मंदिर में भोलेनाथ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा । इस दौरान मेले में लोगो ने जमकर लुत्फ उठाया । वही लोगो ने मेले में लगे खाद्य प्रतिष्ठान में जलेबी , मिठाई , भजिया समेत इत्यादि खाद्य वस्तुओं की जमकर खरीददारी की । *हाट बाजार पर जमकर खरीदारी की* वार्षिक मेले के दौरान लगे हाट बाजार पर लोगो ने बच्चों के खिलौना व जरूरतमंद वस्तुओं की जमकर खरीददारी की ।
दिनभर चले भजन कीर्तन
मेले के दिनभर भजन कीर्तन चले। इसमे गायक कलाकरों ने गणपति वंदना से शुरुआत कर भोलेनाथ के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी। श्रोता भक्ति धुन पर झूमने पर मजबूर हो गए ।
कांच की चिल्लियों से सजा है मंदिर

क्षेत्र में भूतगांव के भूतेश्वर महादेव मंदिर का सबसे पुराना है। इस मंदिर में अब कांच की चिल्लियों से सजाया गया। रंग बिरंगी कांच की चिल्लिया लाइट की रोशनियां से जगमगा रहा है ।
शांति व्यवस्था के लिए लगाया जाब्ता

मेले के दौरान शांति बनाए रखने के बरलूट थाना का जाब्ता तैनात रहा।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े