भाद्राजून । आँजणा कलबी समाज के प्रवासियों ने आराध्य गुरुदेव राजऋषि योगीराज बाल बृह्मचारी राजेश्वर भगवान की 81वीं पुण्यतिथि युवा प्रवासी समाजसेवी नेता मकराराम चौधरी भोरडा हाल वाड़ा मुम्बई के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाई। मकराराम चौधरी भोरडा ने बताया कि वाडा तालुका के बालाजी धाम में समाज के प्रवासी बन्धुओ की और से रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें रातभर प्रवासी भक्तों ने नृत्य व जागरण किया व दुसरे दिन हमारे समाज के आराध्य देव राजेश्वर भगवान की पूजा अर्चना की एवं महिलाओं के द्वारा मंगलमय गीत व भंजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाप्रसादी का आयोजन मकराराम हड़मानाराम तरक भोरडा हाल वाड़ा की और से किया गया। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता नेमाराम करवड़, मोटाराम सोलंकी, दरगाराम बोका, शंकरराम, भुदरराम सोलंकी, लखमाराम, केवलराम बोका, मुकेश चौधरी, हेमाराम चौधरी, सांवलराम तरक, प्रीतम पटेल भोरडा, डायाराम रामा, रावताराम बाला, सुरेश कुमार बिजली, माफी चौधरी, कविता चौधरी, दरिया चौधरी, मंजू चौधरी, ढलकी, शोभा चौधरी, सरिता चौधरी सहित समाज के अन्य महिला पुरूष मौजूद थे।
