◆साइबर अपराध के प्रलोभन में ना आए सजग रहें व सावधान रहें
आहोर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के सचिव व अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश अहसान अहमद के आदेशानुसार ग्राम पंचायत चवरछा में नरेगा श्रमिकों में विधिक सेवा द्वारा साइबर अपराध पर दी ।

विधिक जानकारी इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालोर के पीएलवी रमेश कुमार बेदाना ने बताया कि आज भारत में सबसे ज्यादा साइबर अपराध बढ़ रहे हैं नरेगा श्रमिकों को मोबाइल पर आने वाले अनजान नंबरों से आने वाली फोन से सावधान रहना चाहिए वहीं इसको लेकर सावधान रहना चाहिए और मोबाइल पर लुभावने वाले किसी भी प्रकार के मैसेज पर ध्यान ना देना वहीं नहीं गलती से मोबाइल पर उनके अनुरोध को स्वीकार करना अन्यथा आप एक बड़ी कठिनाई में फंस सकते हैं आजकल साइबर क्राइम के तहत फ्राड व्यक्ति अपने आप को एक लड़का होने पर भी लड़की होने का झांसा देकर कई युवाओं को अपने जाल में फंसा लेते हैं जिससे पीड़ित व्यक्ति को मानसिक व आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ता है जहां तक हो एंड्राइड मोबाइल से लोन या किसी अन्य प्रकार के दिए जाने वाले लुभावने प्रलोभन में ना आए सजग रहें इससे काफी राहत मिलेगी वहीं श्रमिकों को बाल विवाह रोकथाम अभियान, पीड़ित प्रतिकर स्कीम,नशा मुक्ति अभियान पर जानकारी देकर जागरुक किया गया इस दौरान नरेगा मेट ललीत कुमार मीणा,पुजा कुमारी,ओबाराम सहित श्रमिक उपस्थित रहे
