जालोर । तिरूपति बालाजी के प्रसाद में लड्डु में जानवरों की चर्बी मिलाने व हिन्दुओं को इसाई धर्म में परिवर्तन हेतु शिवसेना यूबीटी ने प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में भारत का सबसे बडी हिन्दु समाज की आस्था का मन्दिर तिरूपति बालाजी के प्रसाद में लड्डु में जानवरों की चर्बी मिलाने का मामला वाय.यस. जगमोहन रेड्डी के सरकार के कार्यकाल में हुआ, जबकि भगवान तिरूपति बालाजी पर राजस्थान के समस्त हिन्दु व सम्पुर्ण भारत के हिन्दु समाज की आस्था है। जगमोहन रेड्डी द्वारा उनके शासनकाल में तिरूपति बालाजी मन्दिर का अध्यक्ष एक ईसाई व्यक्ति को तब के मुख्यमंत्री जगमोहन रेड्डी ने बनाया यानि जो व्यक्ति हिन्दु धर्म को नहीं मानता उसको जानबुझकर मन्दिर अपवित्र बनाने हेतु तिरूपति बालाजी मन्दिर के अध्यक्ष बनाकर मन्दिर को जानबुझकर अपवित्र बनाने का षडयंत्र की जांच करना जरूरी है। आन्ध्रप्रेदश के पुर्ण मुख्यमंत्री खुद इसाई होने के कारण सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर के लाखों गरीब हिन्दु को उनके सरकार के कार्यकाल में इसाई बनाया व आन्ध्रप्रदेश को इसाईकरण करने हेतु विदेश से भी फण्ड लाया उसकी जांच होना जरूरी है। महोदय आन्ध्रप्रदेश में जगमोहन रेड्डी के सरकार के सहयोग से इसाई मिशनरी ने आन्ध्रप्रदेश के लाखों गरीब हिन्दु को इसाई बनाया, उसकी सीबीआई जांच करवाकर जगमोहन रेड्डी के खिलाफ कार्यवाही करे व तिरूपति बालाजी मन्दिर को अपवित्र करने वालो को फांसी की सजा देंवे।
तिरूपति बालाजी में जगमोहन रेड्डी सरकार के कार्यकाल में चर्च बनवाने हेतु जगह तत्कालीन सरकार ने अलॉट की उसको भी रद्द करावें।
ज्ञापन के दौरान मौके पर शिवसेना जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित, शिवसेना जिला सचिव योगी शेषनाथ, व कोषाध्यक्ष हडमानाराम चौधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायणसिंह राजपुरोहित, ऊण ग्राम प्रमुख जबरसिंह राजपुरोहित, अर्जनसिंह राजपुरोहित आदि सदस्य मौके पर उपस्थित रहें।
दिनांक-23.09.
तिरूपति बालाजी के प्रसाद में लड्डु में जानवरों की चर्बी मिलाने व हिन्दुओं को इसाई धर्म में परिवर्तन हेतु शिवसेना यूबीटी ने प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
अन्य खबरे
