◆ अज्ञात कारणों से 13 हेक्टर में खड़ी पकी हुई गेहूं की फसल जली, किसानों ने पाया आग पर काबू
आहोर ।उपखंड क्षेत्र के उम्मेदपुर पटवार हल्का के बेदाना के खेतों में खड़ी गेहूं फसल में अज्ञात कारण से गेहूं की फसल में आग लगी, जिससे खेतों में खड़ी करीब 13हेक्टर में खड़ी गेहूं कि खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। यदि किसान समय पर आग पर काबू न पाते, तो आसपास खेतों में खड़ी सैकड़ों बीघा में फसल भी चपेट में आ जाती।
किसान चुन्नीलाल माली ने बताया की मेरे खेत में अचानक गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई।आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। लगातार आस-पास के खेतों में खड़ी गेहूं कि फसले जलती रही।आसपास मौजूद किसानों को जैसे ही धुआं निकलते दिखा, मौके पर पहुंचकर उन्होंने पेड़ की झाड़ियों और ट्रैक्टर में हेरा लगाकर व ट्रैक्टरों पर टैंकरों लगाकर पानी का छिड़काव कर आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे आग आगे नहीं बढ़ सकी।उन्होंने पटवारी दीपक कुमार को सुचना दी सुचना पर पटवारी पटवारी दीपक कुमार व सरपंच प्रतिनिधि अजयपाल सिंह बेदाना मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया। तीन दमकल कि गाड़ीयां पहुंची मौके पर।दमकल गाड़ी ने भी पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया। उपस्थित किसानों ने बताया कि किसानों की करीब 13हेक्टर की फसल जल गई है, जिससे करीब 19से 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
