Saturday, January 31, 2026
Homeक्राइमप्रभारी मंत्री ने किया सीमावर्ती गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मिले...

प्रभारी मंत्री ने किया सीमावर्ती गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मिले के के विश्नोई

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆ सीमावर्ती गांवो के बुजुर्गों व युवाओं का उत्साह अनुकरणीय:-सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पुर्ण निष्ठा से करते पालन 

जालोर । राजस्थान के प्रभारी मंत्री के. के. विश्नोई ने सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए सांचौर का दौरा किया। उन्होंने सरवाना, खेजड़ियाली और वेडिया सहित सीमावर्ती गाँवों में ग्रामीणों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याएं सुनी। वही जिले के ADF पोस्ट खेजडीयाली गांव में पहुंचकर सीमावर्ती क्षेत्र के निवासरत ग्रामीणों से मिले इस मौके प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


दौरे के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नाहरसिंह, सांसद लुंबाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित और पुर्व सांसद देवजी पटेल मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री विश्नोई ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमा पर स्थिति की बारीकी से निगरानी की जा रही हैँ। तीनों सेनाएं मिलकर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का सामना कर रही हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष नाहरसिंह ने कहां कि सीमा पर शांति हैं। पाकिस्तान की ओर से किसी भी अनैतिक हरकत का करारा जवाब दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष राजपुरोहित ने ग्रामीणों से बाहरी लोगों का थाने में वेरिफिकेशन करवाने की अपील की। सांसद चौधरी ने सेना में सेवारत क्षेत्र के युवाओं के परिवारों को सम्मान देने की बात कहीं। पुर्व सांसद पटेल ने कहा कि भारत अब आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त हैं। मेक इन इंडिया के हथियारों की क्षमता को दुनिया ने देखा हैं।कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता, और बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े