जालोर। क्षेत्र में गणेश महोत्सव मनाया गया। गणेश चतुर्थी के दिन आम चौहटा पर मिट्टी की गणपति प्रतिमा स्थापित की गई। इसके बाद सात दिनों तक गांव में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बुधवार सुबह को सातवें दिन गणपति विसर्जन शोभायात्रा आम चौहटा से प्रारंभ हुई। गली-मोहल्लों से गुजरते हुए डीजे की धुन पर युक्क नाचते-गाते चले। महिलाएं मंगल गीत गाती हुई शोभायात्रा के साथ जवाई नदी मांडवला तक पहुंचीं। जवाई नदी पर गणपति की आरती कर गणपति बप्पा मोरया के गगनभेदी जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया। इसके बाद प्रसाद वितरण हुआ।इस अवसर पर गांव गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सात दिनों का योजना शाम को आरती और गरबा का आयोजन, और प्रत्येक दिन प्रसादी वितरण,आयोजन गणेश मित्र मंडल कमेटी आयोजित किया गया, जिसमें प्रत्येक रात्रि गरबा महोत्सव में प्रथम स्थान आने वाले को पुरस्कार भी दिया गया।
गणेश महोत्सव आयोजित करता प्रकाश कुमार सुथार मांडवला ने बताया कि हमारे समस्त गणेश महोत्सव के मित्र मंडल ने मिलकर पहली बार कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें प्रत्येक भामाशाह से संयोग प्रधान किया जिसे गणेश महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। वहीं युवा मंडल व और आस पास के श्रद्धालुओं का कार्यक्रम शानदार आयोजित के लिए संयोग प्रधान किया गया।
