जालोर 4 सितम्बर। महान शिक्षाविद् भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितम्बर, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार जालोर में जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा।
मुख्य जिला शिक्षाधिकारी मुनेश कुमार मीना ने बताया कि हर वर्ष की भांति 5 सितम्बर, शुक्रवार को शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का जिला व राज्य स्तर पर सम्मान किया जायेगा। इस वर्ष जिला स्तर पर कक्षा वर्ग 1-5 में राउमावि सेसावा, चितलवाना के अध्यापक उदाराम खिलेरी व कक्षा वर्ग 9-12 में राउमावि जालोर के व्याख्याता प्रियंका शर्मा को साफा, शॉल व 11 हजार रूपये की राशि का चैक प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
जिला स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 2 शिक्षकां का होगा सम्मान
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
