सिरोही (रमेश टेलर)निकटवर्ती ओड़ा बांध के पास पहाड़ी पर स्थित श्री विकेश्वर महादेव मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को महंत करणगिरी महाराज का चौमासा पूर्णाहूति के शुभ अवसर पर संत- महात्माओं के सानिध्य में मेला का आयोजन किया गया।

जिसमें ओड़ा समेत आसपास के गांवों समेत जालोर भीनमाल से आये सैकड़ो भक्तों ने श्री विकेश्वर महादेव के दर्शन कर सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
शुक्रवार सवेरे ही विधि विधान व मंत्रोच्चार के साथ में पंडित सुरेशभाई दवे (गोटू महाराज) गोल समेत ब्राह्मणों ने हवन कार्यक्रम करवाया उसके बाद भोलेनाथ की महाआरती कर भगवान को महाप्रसादी का भोग लगाया। भोलेनाथ के जयकारो से वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर परिसर को फुलहारों एवं रंग बिरंगी लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया। पूरे दिन दर्शनाथियों का तांता लगा रहा। सैकड़ो भक्तों ने मंदिर परिसर में पहुंचकर महाप्रसादी ग्रहण करने का लाभ उठाया।

◆इनका रहा सानिध्य
गुरु अनुकम्पा ब्रह्मलीन महंत 1008 श्री गिरधरगिरी महाराज एवं श्री 1008 श्री रामानंद ब्रह्मचारीजी महाराज करोडिया, कालन्द्री, जगदीशानंदगिरी महाराज, संतोषगिरी महाराज ओड़ा समेत कई संत-महात्माओं का सानिध्य रहा।
◆ये है लाभार्थी परिवार
महाप्रसादी के लाभार्थी राजपुरोहित उकाजी अदाजी जावाल एवं राजपुरोहित भंवरलाल दीपाजी जावाल तथा हवन चढ़ावा के लाभार्थी प्रजापत कुपाजी देवाजी ओड़ा एवं मंदिर श्रृंगार के लाभार्थी राजपुरोहित मगनलाल सदाजी कैलाशनगर ने लेकर पुण्य का लाभ उठाया।
◆रात्रि भजनसंध्या में झूमें भक्तजन
भजन कलाकार भंवरलाल राजपुरोहित एण्ड पार्टी ने भजन संध्या में भोले बाबा के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को नाचने को मजबूर कर दिया।
मेले की व्यवस्था ओड़ा के ग्रामवासीयों व भक्तजनों संभाली, श्री विकेश्वर महादेव संन्यास आश्रम ट्रस्ट की ओर से लाभार्थियों का बहुमान किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे ।
