Saturday, January 31, 2026
Homeकार्यक्रमवोट चोरी पर कांग्रेस का हमला, शिवगंज में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय...

वोट चोरी पर कांग्रेस का हमला, शिवगंज में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय बैठक

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

जम कर की नारे बाजी

सिरोही – (रमेश टेलर)लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी की ओर से उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे को जन-जन तक पहुँचाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चल रहे “वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान” के तहत रविवार को शिवगंज कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा मुख्य अतिथि रहे तथा प्रदेश कांग्रेस समन्वयक अश्विनी कुमार व ब्लॉक प्रभारी मोहन सीरवी का भी सानिध्य रहा।

*लोढ़ा ने उठाए चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल*

पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा चुनाव आयोग के सहयोग से वोट चोरी कर रही है। राहुल गांधी ने लोकतंत्र बचाने के लिए यह मुद्दा उठाया है। सी-वोटर सर्वे के हवाले से उन्होंने कहा कि 59 प्रतिशत लोगों का मानना है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है। यह एक संकेत है कि कांग्रेस की ओर से लोकतंत्र बचाने की जो लड़ाई लड़ी जा रही हैं उसे देश की जनता का समर्थन हैं। लोढ़ा ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सजगता बरतने की अपील की।

प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

लोढ़ा ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार को बने दो साल पूरे होने आए हैं लेकिन विकास कार्य पूरी तरह ठप हैं। लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा। नरेगा के काम बंद पड़े हैं। जहां कार्य हुए वहां नरेगा मजदूरों को मेहनताना नहीं मिल रहा। बिजली की समस्या गंभीर है और चोरियों की वारदातें बढ़ रही हैं। स्थानीय विधायक जो प्रदेश में राज्य हैं को जनता का विरोध झेलना पड़ रहा है। लोढ़ा ने तंज कसते हुए कहा कि जब विक्रम टैक्स लोगे तो यही हाल होगा।

शिवगंज के 71 गांवों की पेयजल योजना अधूरी

लोढ़ा ने याद दिलाया कि शिवगंज तहसील के 71 गांवों को जवाई बांध से पेयजल उपलब्ध कराने की योजना उनके कार्यकाल में स्वीकृत हुई थी, जिसे इसी वर्ष अप्रैल तक पूरा होना था, लेकिन कार्य धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आवाज उठाने की अपील की।

झूठ और फरेब के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई

प्रदेश कांग्रेस समन्वयक अश्विनी कुमार ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा देशहित में उठाया है। आज झूठ और फरेब का माहौल है, कांग्रेस का दायित्व है कि इस सच्चाई को जनता तक पहुँचाया जाए।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण रावल, नगर अध्यक्ष हनवंत सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष वजींगराम, पीसीसी सदस्य हरीश राठौर, अरठवाड़ा मंडल अध्यक्ष पुरणसिंह, कैलाशनगर मंडल अध्यक्ष तेजाराम मीना, पालडी मंडल अध्यक्ष पन्नाराम, पोसालीया मंडल अध्यक्ष नारायण रावल, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश मीना, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष चंपालाल, पूर्व जिला प्रमुख अनाराम बोराणा, पूर्व प्रधान अचला राम, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रताराम देवासी, महासचिव राजेन्द्र रावल, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष रविन्द्र रावल, पूर्व उप प्रधान मगन मीना, कुशल सिंह, सुरेश सिंह, ओबाराम, मानसिंह राव, सरपंच छैलसिंह, सरपंच मुकेश राणा, जिला परिषद सदस्य रतन देवासी, सरपंच परबत सिंह, मदन माली, छगन कलावंत, नारायण लाल, संतोष हरिजन, तेजराज पुरोहित, देशाराम सुथार, चौपाराम, गमनाराम, हडमत सिंह, नरपत, ईश्वर सिंह, गणेशराम, मोहनलाल, लादूराम पुरोहित, थावराराम, मोहन बोराना, ठाकरी राम, सरपंच वाली देवी, राजेन्द्र राणा, कैलाश कुमार, प्रताप माली, भगाराम देवासी, भोपाराम देवासी,पूर्व प्रधान अचला राम, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रताराम देवासी, महासचिव राजेन्द्र रावल, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष रविन्द्र रावल, पूर्व उप प्रधान मगन मीना, समेत काफी संख्या पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े