Saturday, January 31, 2026
Homeकार्यक्रमभाजपा नगर मंडल सिरोही ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद, जयंती...

भाजपा नगर मंडल सिरोही ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद, जयंती मनाई

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

सिरोही (रमेश टेलर)भाजपा नगर मंडल सिरोही ने जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109वी. जन्म जयंती गुरुवार को डाक बंगला में हर्षोल्लास के साथ मनाई।।
भाजपा नगर मंडल सिरोही ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह माडानी ने दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की उपाध्याय आरएसएस के चिंतक थे। वे भारतीय जन संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युग अनुकूल रूप से प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्मक मानववाद नामक विचारधारा दी।
उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र के आधार पर हम सबको चलना चाहिए। उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान ‘एकात्म मानववाद’ का दर्शन है। यह दर्शन पश्चिमी भौतिकवाद और व्यक्तिवाद के विपरीत, एक ऐसे मानव-केंद्रित विकास की कल्पना करता है, जिसमें व्यक्ति, समाज, प्रकृति और राष्ट्र की ‘आत्मा’ (जिसे आपने ‘चिति’ कहा) के बीच एक पूर्ण संतुलन हो।
इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबूलाल सगरवंशी ,नगर मंडल अध्यक्ष चिराग रावल ने संबोधित करते हुए कहा कि ​पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मानना था कि भारत के विकास का आधार यहां की अपनी संस्कृति और सनातन धर्म होना चाहिए। उनका दर्शन अंत्योदय यानी ‘अंतिम व्यक्ति का उदय’ पर केंद्रित था, जिसका लक्ष्य समाज के सबसे गरीब और पिछड़े व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचाना था। ​सादगी, त्याग और समर्पण से भरा आपका जीवन हमें राष्ट्र और समाज की निःस्वार्थ सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री हरजी राम चौधरी,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अमराराम प्रजापत, प्रतिपक्ष नेता मगन मीणा, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, गोविंद सैनी, मानकचंद सोनी, समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े