Saturday, January 31, 2026
Homeक्राइमप्रेम विवाह कर चुकी युवती से शादी करवाने एवं ढ़ाई लाख व...

प्रेम विवाह कर चुकी युवती से शादी करवाने एवं ढ़ाई लाख व आभूषण हड़पने का लगाया आरोप

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

सुमेरपुर न्यायालय के जरिए दायर इस्तगासे के आधार पर दर्ज करवाया मामला

तखतगढ़ (पाली)। थाना क्षेत्र के राजपुरा निवासी एक युवक ने प्रेम विवाह कर चुकी युवती से शादी करवाने एवं झांसे में लेकर ढ़ाई लाख की राशि व आभूषण हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सुमेरपुर न्यायालय के जरिए दायर इस्तगासे के आधार पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि राजपुरा निवासी पुराराम ने रिपोर्ट पेशकर बताया कि वह गांव में मीणो के बास में अपनी माता के साथ निवास करता है। वह अविवाहित होने से राजपुरा का रहने वाले एक जने ने मार्च 2022 सम्पर्क कर बोला कि साण्डेराव में एक अविवाहित युवती है। जिसकी शादी करवानी है। जिस पर उसकी बातों पर विश्वास किया। तब सांडेराव निवासी मादाराम,उसका पुत्र प्रकाश व किशन, पत्नी कन्या, उसकी पुत्री कमला को उसकी माता के घर ग्राम राजपुरा में बुलाया। बातचीत हुई, जिसमें कहा गया कि आटे साठे में कोई लड़की नहीं हो तो दो लाख अस्सी हजार रुपये दे दो। पुत्र पूराराम की सगाई पक्की कर विवाह कर देते है।वह व माता व परिवार वालो ने हामी भर तय रकम मादाराम व पुत्र प्रकाश व समस्त परिवार को दी गई। रकम देकर सगाई पक्की की। 9अप्रेल 2022 को उसकी व एक युवती के बीच गांव साण्डेराव में विवाह सम्पन्न करवाया। विवाह के बाद शादी का खर्चा भी वहन करने के लिए बोला। विवाह का खर्चा वहन किया। बाद विवाह युवती ने दाम्पत्य जीवन का निर्वहन किया। माता द्वारा अपने स्वयं के सम्पूर्ण जेवरात जिसमे चांदी के कडले, कन्दौरा, तोडा, सडा जोडी, सोने का मंगल ममता को पहनने के लिए दिए थे। तब युवती कुछ महिनो तक सही तरीके से उसके साथ रही। फिर वह मजदूरी करके घर आया तब पत्नी ने उसे व माता को खाना खिलाया। फिर हम सब सो गए। जब वह उठा तो देखा कि वह बिस्तर पर नहीं थी। फिर आसपास तलाश किया। तलाश करने के बाद भी नहीं मिली और पत्नी को पहनने के लिए दिया गया सम्पूर्ण जेवरात व उसके कृषि कार्य के लिए लाये गये 50 हजार रुपये भी घर पर नहीं मिले। संबंधियो व ससुराल वालो व अन्य लोगों से पूछताछ की। पत्नी की कोई जानकारी नहीं मिलने पर मुझ परिवादी ने पुलिस थाना तखतगढ़ में गुमशुदगी दर्ज करवाई। उसके बाद पुलिस ने पत्नी को राजाराम पुत्र अमराराम हिरागर निवासी साण्डेराव के साथ थाने लेकर आई। पुलिस द्वारा पत्नी व राजाराम से पूछताछ करने पर पता चला कि उसके साथ विवाह करने से पहले पत्नी का प्रेम विवाह राजाराम पुत्र अमराराम हिरागर साण्डेराव के साथ हो चुका है। पुलिस ने पत्नी, उसके पिता मादाराम मीणा, भाई प्रकाश,माता कन्या,बहन कमला, भाई किशन ने छल कपट व धोखा धाड़़ी करके रकम हडपने की नियत से आपराधिक षडयन्त्र रचकर ममता का राजाराम के साथ प्रेम विवाह होते हुए भी तथ्यों को छुपाते हुए कपटपूर्वक करके माता के जेवरात व घर मे पड़े रुपये ले गई। पुलिस ने धारा 495,420,406,120बी. भा.द.स में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े