Sunday, May 3, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली पहुंचे भाजपा प्रत्याशी देवासी, प्रवासियों ने किया जोरदार स्वागत

दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रत्याशी देवासी, प्रवासियों ने किया जोरदार स्वागत

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

 

सिरोही – रमेश टेलर

सिरोही शिवगज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ओटाराम देवासी रविवार शाम को को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे वहां सैकड़ों की संख्या में प्रवासियो ने देवासी का गर्मजोशी से स्वागत किया।


देवासी प्रवासियों द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम को लेकर दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में पहुंचे थे… प्रवासियो ने कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर एक स्वर में देवासी जी को विश्वास दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में हम बड़ी तादात में पहुंच कर भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे, देवासी ने भी प्रवासियो को अपने भाषण में कहां की मैं हर सुख दुःख में आपके साथ खड़ा रहूंगा। आगे देवासी ने कहां की आप सबको मैं यहां आगामी चुनाव का न्योता देना आया हूं। और अपील की आप ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर सिरोही को डबल इंजन की सरकार का हिस्सा बनाए हम विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।

देवासी ने कहां की भाजपा जो कहती है वो कर के दिखाती है 2024 में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो रहा है वो आपके वोट की ताकत से ही संभव हो पाया है।
कार्यक्रम को देवराज सिंह मांडानी, देवेंद्र प्रजापति नवारा, गंगासिंह काठाड़ी ने भी संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन मदन सिंह देलदर ने किया।
कार्यक्रम में लीलाराम प्रजापत, शंकर देवासी, ईश्वर सिंह, नगाराम, भुरजी, पोसाराम, वीरेंद्र देवासी, चंपालाल माली, खिमाराम सवली, दिनेश कुमार, भरत कुमार, उत्तम माली, सहित सिरोही, जालोर, बाड़मेर, जैसलमेर, पाली के सैकड़ों प्रवासी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े